{"_id":"6876b553c28734cec20a5231","slug":"kashi-mahakal-express-will-start-stopping-at-orai-from-18-orai-news-c-224-1-ori1005-131852-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 18 से उरई में रुकने लगेगी काशी महाकाल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 18 से उरई में रुकने लगेगी काशी महाकाल एक्सप्रेस
विज्ञापन
उरई। लंबे इंतजार के बाद उरई स्टेशन पर काशी महाकाल एक्सप्रेस के ठहराव की तिथि तय कर दी गई है। 18 जुलाई को काशी महाकाल एक्सप्रेस के ट्रेन का ठहराव होने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को स्थानीय रेल प्रशासन के अधिकारियों ने प्लेटफार्म का जायजा लिया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय बिल्डिंग के पीछे सर्कुलेटिंग एरिया में मंच बनाया जाएगा। वहीं से ट्रेन आने की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
बता दे कि पिछले साल काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20415-16 का ठहराव हो चुका है। 20413-14 का ठहराव उरई स्टेशन पर नहीं हो रहा था। इस ट्रेन का संचालन अप और डाउन में सप्ताह में दो दिन होता है। इसमें बनारस से इंदौर का संचालन प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को होगा और इंदौर से बनारस का संचालन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को होगा। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि मंच पर 20 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा 200 लोगों की कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मीडिया कर्मियों के लिए भी अलग से बैठने का स्थान आरक्षित किया गया है। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स विवेक दुबे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत मोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
ट्रैफिक ब्लॉक में फंसी पनवेल एक्सप्रेस
उरई। उरई सरसोकी आटा सेक्शन में मंगलवार को ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। जिसमें पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस को 20 मिनट रोककर चलाया गया। ट्रैक मरम्मत काम के लिए उरई सरसोकी आटा स्टेशनों के बीच 11:45 से 1:45 बजे तक का दो घंटे का पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। जिसमें पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस दोपहर के 1.32 बजे से 1.53 बजे तक 20 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। जिसकी वजह से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर जाने वाली यात्रियों को परेशानी हुई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया था।