फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kanpur won the trophy by defeating Baraur 2-0

Jalaun News: कानपुर ने बरौर को 2-0 से हराकर ट्रॉफी जीती

Wed, 27 Mar 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 27 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kanpur won the trophy by defeating Baraur 2-0
जालौन। स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रतापपुरा में विजय क्लब के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। फाइनल मैच में कानपुर नगर ने बरौर, कानपुर देहात की टीम को 2-0- से पराजित कर ट्राफी जीत ली। मैन आफ द मैच का खिताब बरौर टीम के अमन को दिया गया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कानपुर नगर, भांडेर (एमपी), बरौर (कानपुर देहात), रॉयल क्लब, छिरिया सलेमपुर, प्रतापपुरा, लहरकनार, नियामतपुर, मड़ोरा, इकदिल इटावा, स्टेडियम, ऊमरी मुस्तकिल, रॉयल क्लब उरई समेत 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल में बरौर ने इटावा को 2-0 से हराया और कानपुर नगर ने रॉयल क्लब उरई को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान आशीष तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की प्रतिनिधि, माध्यमिक शिक्षा अभियान की जिला समन्वयक व्यंजना सिंह ने खिलाड़ियों, दर्शकों, ग्रामीणों को मतदाता शपथ दिलाई। युवा खिलाड़ियों से शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सीनियर खिलाड़ियों के भी बीच भी मैच हुआ। प्रतापपुर गांव की सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता सोमवती को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष कृपाशंकर द्विवेदी, रामेंद्र त्रिपाठी, सर्वप्रिय दुबे, अरुण तिवारी, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामशंकर कुशवाहा, संतोष भदौरिया, वीरेन सिंह, अमन निरंजन,कमल सिंह,पारस मिश्रा, मुदित ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में गगन गुर्जर,राजेश चंदेल, बलराम सेंगर, इस्माईल, शशिभूषण सिंह, कमलेश, अमित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed