फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kalyanpur-Shivrajpur road will be widened with an expenditure of Rs 33.23 crore

Jalaun News: 33.23 करोड़ रुपये से कल्याणपुर-शिवराजपुर मार्ग होगा चौड़ा

Tue, 02 Dec 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kalyanpur-Shivrajpur road will be widened with an expenditure of Rs 33.23 crore
कानपुर। कल्याणपुर से शिवराजपुर को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके चौड़ीकरण से वाहनों को एक वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। साथ ही जीटी रोड पर वाहनों का लोड भी कम होगा। पीडब्ल्यूडी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। 12.200 किमी सड़क के लिए शासन ने 33.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

कल्याणपुर, विजयनगर, मसवानपुर, मकड़ीखेड़ा सहित अन्य जगहों के लोग शिवराजपुर, मंधना, चौबेपुर की ओर जाने के लिए कल्याणपुर क्राॅसिंग से जीटी रोड होकर जाते हैं। इस वजह से क्राॅसिंग के आसपास जाम की स्थिति बनी रहती है। कल्याणपुर से शिवराजपुर को जाने वाली सड़क से भी लोग गुजरते हैं। यही सड़क शिवली को भी जोड़ती है। यही वजह है कि इस सड़क पर भारी वाहनों का लोड ज्यादा रहता है। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने चार माह पहले कल्याणपुर से शिवराजपुर सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 29 नवंबर को शासन ने इस सड़क के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। 12.200 किमी सड़क के लिए शासन ने 33.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है जबकि पहली किस्त के रूप में 11.66 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं का कहना है कि वैकल्पिक रूप से लोगों को दो लेन से बढ़कर तीन लेन का एक रास्ता मिल जाएगा। भारी वाहनों का जीटी रोड पर लोड कम होगा। इससे हादसे में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम और वन विभाग को दिया जाएगा 3.13 करोड़ रुपये
कल्याणपुर से शिवराजपुर शिवली मार्ग में वन विभाग के पेड़ और विद्युत निगम की लाइन बाधा बनी हुई हैं। इन्हें शिफ्ट करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने दोनों विभागों के अधिकारियों से एस्टीमेट मांगा था। वन विभाग ने 2.60 करोड़ और विद्युत निगम ने 53.70 लाख रुपये की मांग की थी। अब जल्द ही पीडब्ल्यूडी दोनों विभागों को बजट हस्तांतरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed