{"_id":"6543efc2ccc72f0fa508bd24","slug":"kalpi-got-first-place-in-crop-survey-orai-news-c-224-1-ori1001-6365-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फसल सर्वे में कालपी को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फसल सर्वे में कालपी को पहला स्थान
विज्ञापन
कालपी। फसल सर्वे का काम राजस्व कर्मियों ने समय रहते पूरा कर लिया। इस कारण कालपी को प्रथम स्थान मिला। लगभग 136 ग्रामों में सर्वे पूरा हो गया है। बचे काम को समय सीमा में करने में कर्मचारी लगे हैं।
तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने बताया कि फसलों के ई-पड़ताल का कार्य एसडीएम की देखरेख में चलाया जा रहा था। प्रत्येक दिन सर्वे राजस्व कर्मियों से अपनी देखरेख में करवाया। 136 गांव में कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी का कार्य के लिए गांव की पंचायत सहायक से लगाकर लेखपालों की जिम्मेदारी को सौंपकर फसल का सर्वे किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कदौरा विकासखंड के 66 और महेबा विकासखंड के 70 गांव में यह कार्य पूरा हो चुका है। कालपी तहसील के सभी 242 ग्रामों में रियल टाइम खतौनी को तैयार करने का काम भी किया जा रहा है। जिसमें एक ग्राम पाली चकबंदी प्रक्रिया में है। 132 ग्रामों की रियल टाइम खतौनी का कार्य पूरा हो चुका है। बैठक कर निर्देश भी दे दिए गए।