फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kabaddi: Ithiya defeated Launa A in the Golden Raid

कबड्डी: गोल्डन रेड में इटहिया ने लौना ए को पराजित किया

Fri, 13 Feb 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Ithiya defeated Launa A in the Golden Raid
फोटो-14-कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
जालौन। बाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर रहा। इटहिया और लौना ए की टीमों के बीच खेले गए इस निर्णायक मैच ने दर्शकों की धड़कनें अंतिम क्षण तक थामे रखीं। गोल्डन रेड में इटहिया ने लौना ए को पराजित किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इटहिया की टीम ने तेज रेड और सधी हुई पकड़ से शुरुआती बढ़त बनाने का प्रयास किया। वहीं, लौना ए के खिलाड़ियों ने शानदार डिफेंस के दम पर मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा। पहले हॉफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। किसी भी टीम को निर्णायक बढ़त नहीं मिल सकी। दूसरे हॉफ में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। इटहिया के रेडरों ने बोनस अंक लेने के साथ महत्वपूर्ण अंक जुटाए, जबकि लौना ए के डिफेंडरों ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। निर्धारित समय समाप्त होने तक दोनों टीमों ने 26-26 अंक बना लिए। इससे मैदान में रोमांच चरम पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार मैच टाई ब्रेकर दौर में पहुंचा। इस चरण में दोनों टीमों को पांच-पांच गोल्डन रेड का अवसर दिया गया।
विज्ञापन

गोल्डन रेड डू या डाई की स्थिति जैसी होती है, जिसमें चुने गए खिलाड़ी को हर हाल में अंक अर्जित करना होता है। प्रत्येक रेड के साथ दर्शकों की सांसें थमी रहीं। गोल्डन रेड के निर्णायक क्षणों में इटहिया के खिलाड़ियों ने संयम और रणनीति का परिचय देते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। मजबूत पकड़ और सटीक रेड के दम पर इटहिया ने टाई ब्रेकर में 6-4 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में निर्णायक मंडल में रमेश मिश्रा, मन्ना सिंह सेंगर और राजेश सिंह चंदेल शामिल रहे। मैच रेफरी की भूमिका में रामशंकर, पुष्पेंद्र धूरिया, पारस मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed