फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Justice left for 23 out of 171, 148 returned disappointed

Jalaun News: 171 में 23 को न्याय बाकी 148 लौटे निराश

Sat, 06 Jan 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Justice left for 23 out of 171, 148 returned disappointed
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कोंच तहसील में समस्याओं को सुना। उन्होंने 38 शिकायतों को सुना। 14 को फौरन न्याय दिलवाया।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर समस्या की को समझें उसके बाद उसका मौके पर ही समाधान करे। इस दौरान एसडीएम अतुल कुमार, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, सीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उरई में एसडीएम सुरेश कुमार ने फरियादियों को सुना। 31 में एक शिकायत का समाधान किया।
माधौगढ़ में एसडीएम शशिभूषण व सीओ शैलेंद्र वाजपेई ने 49 शिकायतों में एक का निस्तारण करवाया। कालपी तहसील में एसडीएम हेमंत पटेल ने 22 फरियादियों में फौरन पांच को न्याय दिलवाया। जालौन में सीडीओ भीमजी उपाध्याय एवं एसडीएम सुशील कुमार 31 में दो शिकायतों का समाधान मौके पर हुआ।
विज्ञापन


कदौरा निवासी हिना खातून ने बताया कि उनके घर के आंगन में बिजली का तार निकला हुआ है। उनके परिवार को खतरा रहता है। कई बार बिजली विभाग शिकायत कर चुके कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मींगनी निवासी माता प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री सहभागिता के तहत मींगनी गोशाला से चार गोवंश लिए थे। जिसका पैसा नंवबर माह 2022 से नहीं आया है। दो बार शिकायत के बाद भी पैसा का भुगतान नही किया गया है।


कोंच। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश कुमार पांडेय को मालवीय नगर निवासी दिव्यांग शेखर वर्मा ने बताया कि वह पिछले तीन साल से सौ प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र लिए न्याय के लिए भटक रहा है। न तो उसे कांशीराम आवास और न ही इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल मिल सकी है।

डीएम ने एसडीएम अतुल कुमार और दिव्यांग कल्याण व समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को तत्काल उस दिव्यांग की समस्या सुनने और निराकरण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सभागार के बाहर दिव्यांग शेखर के बगल में बैठ कर उसकी समस्या सुनी और सारी औपचारिकताएं पूरी कराते हुए उसकी समस्या का निराकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed