फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Junior assistant arrested for taking bribe of Rs 10,000 from son of head jail guard

Jalaun News: प्रधान बंदी रक्षक के पुत्र से 10 हजार रिश्वत लेती कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Junior assistant arrested for taking bribe of Rs 10,000 from son of head jail guard
फोटो - 27 जिला अस्पताल में भर्ती कनिष्ठ सहायक। संवाद - फोटो : संवाद
उरई। झांसी की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को जिला कारागार में तैनात कनिष्ठ सहायक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह प्रधान बंदी रक्षक के पुत्र से 90 हजार की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर रिश्वत ले रही थी। टीम उसे कोतवाली ले गई, जहां पुलिस को देखकर कनिष्ठ सहायक की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव निवासी चंद्रशेखर तिवारी ललितपुर में प्रधान बंदी रक्षक के रूप में तैनात थे। ललितपुर से वह वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हो गए थे। जनवरी में उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई। उनके पुत्र अवनीश कुमार ने बताया कि पिता का चिकित्सा प्रतिपूर्ति का पैसा मिलना था। उसके लिए उन्होंने फाइल तैयार कर उरई जिला जेल में लगा दी थी। एक माह पहले फाइल सीएमओ कार्यालय पहुंची, जहां से पास होकर दोबारा से जेल पहुंच गई। सितंबर में ही उसका भुगतान होना था। जिला कारागार में तैनात कनिष्ठ लिपिक शीलू देवी ने 25 सितंबर को अवनीश को व्हाट्सअप कॉल किया। इसमें कहा कि अगर बिल का भुगतान करवाना है तो उसे 15 हजार रुपये दे जाओ नहीं तो भुगतान नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

अवनीश ने बताया कि वह जब रुपयों को इंतजाम नहीं कर पाया तो महिला कर्मी ने अवनीश को कई बार फोन किया। रविवार को कर्मचारी 10 हजार रुपये में मान गई। अवनीश ने उसे सबक सिखाने की सोची। उसने झांसी एंटी करप्शन टीम के प्रभारी शादाब खान पूरी जानकारी दी। अवनीश को टीम ने अपनी ओर से दस हजार रुपये नोट की गड्डी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश बुधवार की शाम करीब सात बजे जेल पहुंच गया। उसने कर्मचारी शीलू देवी को जेल के बाहर पहुंच जाने की सूचना दी। टीम के लोग आसपास अनजान बनकर घूमने लगे। जैसे ही महिला कर्मी ने अवनीश से रुपये लिए तो एंटी करप्शन टीम की दो महिला सिपाहियों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। टीम जब उसे कोतवाली लेकर पहुंची तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह जोर-जोर से रोने लगी और बेहोश हो गई। इस पर टीम की सिपाही उसे जिला अस्पताल ले गईं, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसने बताया कि कर्मी को अपने पिता की नौकरी मिली है। वह करीब डेढ़ साल से जिला कारागार में तैनात है। टीम के प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

फोटो - 27 जिला अस्पताल में भर्ती कनिष्ठ सहायक। संवाद

फोटो - 27 जिला अस्पताल में भर्ती कनिष्ठ सहायक। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed