फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jolhupur will get relief from traffic jam, 987 meter long flyover will be built.

Jalaun News: जोल्हूपुर को जाम से मिलेगी मुक्ति, बनेगा 987 मीटर लंबा फ्लाईओवर

Wed, 03 Jun 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jolhupur will get relief from traffic jam, 987 meter long flyover will be built.
कालपी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोल्हूपुर मोड़ की पहचान अब केवल जाम और दुर्घटनाओं के लिए नहीं, बल्कि जल्द ही आधुनिक यातायात व्यवस्था के लिए भी होगी। लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग के बाद एनएचएआई ने यहां 987 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण की दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को एनएचएआई और वन विभाग की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण कर नापजोख की तथा परियोजना की जद में आने वाले पेड़ों का आकलन शुरू किया।
विज्ञापन

जोल्हूपुर मोड़ चौराहा हमीरपुर रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला प्रमुख यातायात केंद्र है। यहां दिनभर भारी और छोटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इस कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। जाम के साथ-साथ दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं ने भी इस चौराहे को संवेदनशील बना दिया है। ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण को क्षेत्र की बड़ी जरूरत माना जा रहा था।
विज्ञापन


एनएचएआई द्वारा तैयार किए गए सिक्स लेन हाईवे विस्तार प्रोजेक्ट में जोल्हूपुर फ्लाईओवर को शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित फ्लाईओवर पूर्व मंत्री के पेट्रोल पंप के पास से शुरू होकर मोतीनगर गांव के पास समाप्त होगा। इसकी कुल लंबाई 987 मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारी इंग्लेश शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर और हाईवे चौड़ीकरण के लिए आवश्यक प्रारंभिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। परियोजना क्षेत्र में आने वाले पेड़ों का विवरण वन विभाग से मांगा गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।


वन दरोगा अजीत यादव ने बताया कि हाईवे विस्तार की जद में वन विभाग के लगभग 50 पेड़ समेत अन्य पेड़ भी आ रहे हैं। उनका आकलन कर रिपोर्ट एक-दो दिन में एनएचएआई को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed