{"_id":"641a040519eba08ee70f98b4","slug":"jolhupur-underpass-jammed-hundreds-of-vehicles-stranded-orai-news-c-12-1-135313-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जोल्हूपुर अंडरपास पर लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जोल्हूपुर अंडरपास पर लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
Wed, 22 Mar 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
कालपी। जोल्हूपुर स्थित अंडरपास पर गड्ढे में फंसने से ई-रिक्शा व ऑटो पलट गया। इससे दो घंटे तक जाम लगा रहा। लगभग एक सैकड़ा वाहन जाम में फंसे रहे।
बता दें कि जोल्हूपुर क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारी वाहनों को आटा-इटौरा मार्ग से गुजारा रहा है। छोटे वाहन क्राॅसिंग के पास बने अंडरपास से निकाले जा रहे हैं। मंगलवार को दोपहर के समय अंडर पास में गड्ढा होने की वजह से एक ऑटो और एक ई-रिक्शा पलट गया। इन दोनों वाहनों के पलटने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। चित्रकूट व हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहन भी जाम में घंटों फंसे रहे।