फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Job card holders upset for payment in Jalaun

जालौन में भुगतान के लिए परेशान जॉब कार्ड धारक

Wed, 09 Sep 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Job card holders upset for payment in Jalaun
माधौगढ़। महाराजपुरा के करीब पच्चीस जॉबकार्ड धारकों ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर बताया कि दो माह पहले मनरेगा के अंतर्गत 8 4 दिन काम किया था। अभी तक 40 दिन का भुगतान ही खाते में भेजा गया है। पंचायत मित्र दो चार दिन में पैसा खाते में आने की बात कही जा रही है। एसडीएम ने बीडीओ दीपक कुमार को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव महाराजपुरा निवासी जॉब कार्ड धारक कमलपाल, भिखारी, हरगोविंद, समरती, वलराम, विठानदेवी, छोटेलाल, महेशपाल, रामप्रकाश, राजू, रामगोपाल, शंकर, मातादीन ने एसडीएम को शिकायत देते हुए बताया कि सचिव दीपू, पंचायत मित्र नीतू पाल की अनदेखी के चलते दो माह पहले मनरेगा के अंतर्गत 84 दिन काम किया था। जिसका 40 दिन का रुपया खाते में भेज दिया गया है। शेष धनराशि अभी तक खाते में नहीं भेजी गई है। जॉब कार्ड धारकों का कहना है कि मौखिक रूप से कई मर्तबा सचिव, पंचायत मित्र से कही जा चुकी है। वही 6 जॉबकार्ड धारक भिखारी, हेतराम, राधेश्याम, बलराम, कुंअर, हेमंत का एक भी दिन का रुपया अभी तक खाते में नहीं डाला गया है। सचिव देवेंद्र सिंह का कहना है कि जॉब कार्ड धारकों का पैसा मनरेगा सेल से रिजेक्ट खाते में चला गया है। जांच कर आगे कार्रवाई की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed