{"_id":"601d8bc98ebc3e4c7e5fccbe","slug":"jhansi-s-team-won-the-match-in-an-interesting-match-orai-news-knp610114922","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोचक मुकाबले में झांसी की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोचक मुकाबले में झांसी की टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
जालौन। जय कारसदेव अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को छानी व झांसी के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इसमें झांसी की टीम ने 28 रन से जीत दर्ज की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव ने शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
जय कारसदेव अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में कोंच चौराहे के पास आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जालौन, छानी, झांसी, मोंठ, राठ समेत एक दर्जन क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। लीग व सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद इंडिया इलेवन झांसी व छानी टाइगर छानी की टीम फाइनल में पहुंचीं।
फाइनल में झांसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में सात विकेट पर 192 रन बनाए। दूसरी पारी में खेलने उतरी छानी की टीम छानी टाइगर की टीम 154 रन पर धराशाई हो गई। अर्धशतक जमाकर दर्शकों को अपने खेल से प्रभावित करने वाले झांसी के कुलदीप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज छानी की टीम के खिलाड़ी राजवीर रहे।
विज्ञापन
अंत में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव एवं सुरेश राव डेंगरे ने फाइनल मैच जीतने वाली टीम को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मानवेंद्र यादव, संजू यादव, मनीष, प्रशांत, गजेंद्र, धर्मपाल, अखलेंद्र, शिवा, हेमंत, दीपू राजावत, कल्लू भइया, अशोक यादव, आशुतोष, बीटू, अमित सरारा आदि मौजूद रहे।