फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi's lakshy was defeated by Tanishq of Orai

झांसी के लक्ष्य को उरई के तनिष्क ने हराया

Sat, 11 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's lakshy was defeated by Tanishq of Orai
बैडमिंटन टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व अन्य - फोटो : ORAI
उरई। इंदिरा स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में बुंदेलखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच झांसी के लक्ष्य और उरई के तनिष्क के बीच हुआ, जिसमें तनिष्क ने विजय हासिल की।
विज्ञापन

प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बुंदेलखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन इंदिरा स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में दीप जलाकर और फीता काटकर किया, उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से यह आयोजन महत्वपूर्ण है। इससे खिलाड़ियों में जहां खेल भावना का विकास होता है वहीं आसपास के क्षेत्रों के अन्य खिलाड़ियों के साथ समन्वय बढ़ता है। साथ ही सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण करने में सहायक होता है। उन्होंने जल्द बैडमिंटन कोच की नियुक्ति कराने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद उद्घाटन मैच बालक वर्ग झांसी के लक्ष्य और उरई के तनिष्क के बीच हुआ।
विज्ञापन

जिसमें तनिष्क ने 30-23 से विजय प्राप्त की। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने खेल जीवन में अनुशासन और नियमबद्धता लाने का काम करते हैं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्ण मोहन ने कहा कि विगत छह सालों से लगातार टूर्नामेंट का आयोजन सफलता पूर्वक किया जाता रहा है। इस टूर्नामेंट में सौ से अधिक महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान रामराजा गुर्जर, सुग्रीव पांडेय को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी रईस अख्तर, क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा, जितेंद्र त्रिपाठी, डॉ मनोज दीवौलिया, अनिल, दिवाकर, प्रभात तिवारी, पलक नायक, राजेश शर्मा, देवेंद्र निरंजन, सुनील, दर्शन सिंह यादव, डॉ राकेश द्विवेदी, डॉ कुमारेंद्र सिंह सेंगर, मनीष विश्वकर्मा, प्रकाशवीर तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके भी हुए मैच
उरई। जूनियर वर्ग में उरई के अखिल ने प्रयागराज के तरुण को 30-14 से, हर्ष झांसी ने रिषभ उरई को 30-9 से, स्वाति उरई ने जाह्नवी उरई को 30-6 से, शुभम बांदा ने विशाल को 30-24 से, देवांश झांसी ने आकाश प्रयागराज को 30-29 से, आलोक बांदा ने विकास प्रयागराज को 30-12 से, आदित्य बांदा ने आर्यन प्रयागराज को 30-15 से शिकस्त दी। ओपन वर्ग में बांदा के आलोक ने ग्वालियर शिब्बू को हराया।

जब आयोजकों के फूले हाथ पांव
उरई। बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आए राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने समय से पहले ही उपस्थित होकर आयोजकों को हक्का-बक्का कर दिया। राज्यमंत्री उपाध्याय के बारे में कहा जाता है कि वह जितने सरल हैं, उतने ही समय के पाबंद। समय की पाबंदी तो दूर वह डेढ़ घंटा पहले ही स्टेडियम पहुंच गए। उनके साथ सीडीओ भी थे। वैसे मुख्य अतिथि के आने का वक्त 12.30 बजे था। कोहरा के कारण सब मानकर चल रहे थे कि मंत्री जी इससे पहले नहीं आ पाएंगे। लेकिन वह एक घंटा पहले ही पहुंच गए। जो लोग वहां मौजूद थे, वह मंत्री जी को सामने देखकर सन्न रह गए। आयोजक मंडल के तमाम सदस्य तक नहीं आए थे। सभी को जब जानकारी दी गई तो आनन फानन में स्टेडियम की ओर भागे। उद्घाटन के बाद उन्होंने अपने पुराने मित्र स्व. रामस्वरूप दुबे के घर जाकर उनके पुत्र डा. आशुतोष और अन्य परिजनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed