फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi reached the final after defeating Mahoba by five wickets

Jalaun News: महोबा को पांच विकेट से हराकर झांसी फाइनल में

Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jhansi reached the final after defeating Mahoba by five wickets
कालपी। रजा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट सीजन-2 महासंग्राम का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ईदगाह कर्बला मैदान में खेला गया। झांसी और महोबा की टीमों के बीच हुए इस रोमांचक मैच में झांसी की टीम ने महोबा को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महोबा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पूरी टीम 18.2 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे झांसी की टीम को 114 रन का लक्ष्य मिला। झांसी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवरों में 5 विकेट खोकर 117 रन बनाए और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। झांसी के खिलाड़ी विवेक तिवारी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। रविवार को फाइनल मुकाबला राठ और झांसी की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस दौरान तस्लीम खान, अरशद खान, वसीम खान, मोहम्मद रईस, शकील खान, मिसवाहुल हसन, मोहम्मद शाहबाज सोना, मजहर खान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed