फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi-Lucknow Passenger will run till Kanpur from tomorrow

Jalaun News: कल से झांसी-लखनऊ पैसेंजर कानपुर तक चलेगी

Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Lucknow Passenger will run till Kanpur from tomorrow
उरई। झांसी-लखनऊ पैसेंजर 13 जून से झांसी से गोविंदपुरी (कानपुर) तक चलेगी। बीते आठ जून से नौ जुलाई तक के लिए इस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया था। इस वजह से प्रतिदिन यात्रा करने वाले करीब 500 यात्रियाें को परेशानी हो रही थी। इस पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया था। अमर उजाला ने भी इस मामले को उठाया था। इसके बाद रेलवे ने ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन के कोचों की संख्या बढ़ने के कारण लखनऊ में प्लेटफार्म पर काम किया जना है। इसके लिए झांसी-लखनऊ पैसेंजर को 8 जून से 9 जुलाई तक निरस्त किया गया था। यात्रियों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनें भर-भरकर आ रही हैं, लेकिन पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन सस्ते किराये वाली रेल सेवा है। इसमें रोडवेज बसों से कम किराया लगता है। इससे झांसी से लखनऊ के बीच सफर सुगम हो जाता है। यह ट्रेन सभी छोटे स्टेशनों पर रुकती है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को झांसी, उरई, कानपुर, उन्नाव और लखनऊ जैसे शहरों में आनेे-जाने में दिक्कत नहीं होती है। एक माह तक ट्रेन बंद रहने से यात्रियों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने ट्रेन को बंद करने के बारे में डीआरएम को एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लोगों को हो रही परेशानी बताई। इसे संज्ञान में लेकर डीआरएम झांसी मंडल दीपक कुमार सिन्हा ने सीनियर डीओएम को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन 13 जून से करने का निर्णय लिया गया है। इसका यात्रियों ने स्वागत किया है।



यात्रियों की सहूलियत के लिए 13 जून से 9 जुलाई तक झांसी से कानपुर के गोविंदपुरी के लिए ट्रेन का संचालन पुराने समय पर किया जाएगा। ट्रेन गोविंदपुरी से शाम 7:10 बजे चलेगी। अपने पुराने निर्धारित समय पर रुकते हुए झांसी निर्धारित समय पर पहुंचेगी।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed