फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi Kanpur Railway trains arrived six and a half hours late

Jalaun News: झांसी कानपुर रेलमार्ग की ट्रेनें साढ़े छह घंटा देरी से आईँ

Thu, 29 Aug 2024 03:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Kanpur Railway trains arrived six and a half hours late
उरई। मुंबई व गुजरात के बड़ोदरा में तेज बारिश का असर झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ा है। जो अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटा देरी से आई। इसकी वजह से इन ट्रेनों से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों में गुजरात के बडोदरा, मुंबई में भारी बारिश होने की वजह से बुधवार को झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेन देरी से पहुंची। दिन में मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 8:55 के स्थान दूसरे दिन सुबह के सा़ढ़े तीन बजे साढ़े छह घंटा देरी से आई। अहमदाबाद से बनारस जाने वाली ट्रेन नंबर 19167 साबरमती एक्सप्रेस भी साढ़े घंटा देरी से पहुंची। मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 12 मिनट देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा कर रहे यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि गुजरात, महाराष्ट्र में बारिश के चलते ट्रेनें देरी से आई। बारिश समाप्त होने के बाद ट्रेनों का सही समय पर संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed