फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi-Kanpur MEMU stuck in maintenance work on culvert

Jalaun News: पुलिया पर मेंटीनेंस के काम में फंसी झांसी-कानपुर मेमू

Tue, 21 May 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jhansi-Kanpur MEMU stuck in maintenance work on culvert
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड के एरच और पिरौना रोड रेलवे स्टेशन के बीच नहर पुल पर हो रहे रखरखाव के काम के चलते झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू फंस गई। मेमू दो घंटे देरी से आई। वहीं गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस दस घंटे देरी से आई। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बता दें कि एरच व पिरौना के बीच पुलिया पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मेंटीनेंस का काम कराय जा रहा है। इसके चलते झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू को रोककर चलाया गया। मेमू उरई रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय 11.47 बजे के स्थान पर एक बजकर 57 मिनट पर पहुंची। वहीं, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 3.18 बजे के स्थान पर दोपहर 1.43 बजे पहुंची। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस भी साढ़े नौ घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस पांच घंटा देरी से आई। मुंबई से बनारस जाने वाली समर स्पेशल छह घंटा देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली समर स्पेशल आठ घंटा देरी से आई। बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली ट्रेन तीन घंटा देरी से आई। इसके यात्रियों को भीषण गर्मी में ट्रेन के इंतजार में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed