फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from doctor's government residence

Jalaun News: डॉक्टर के सरकारी आवास से लाखों के जेवर-नकदी चोरी

Wed, 07 May 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 07 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from doctor's government residence
उरई। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के सरकारी आवास से विंडो एसी निकालकर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। घटना के समय वह परिवार सहित गांव गए थे। जब लौटे तो कमरे का टूटा ताला व बिखरा सामान देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस संग सीओ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सीएमओ कार्यालय के सामने पटेल नगर स्थित कॉलोनी में डॉ. सुजीत कुमार राजपूत परिवार सहित रहते हैं। वह वर्तमान में जिला अस्पताल में तैनात हैं। शनिवार को त्रियोदशी कार्यक्रम होने पर वह परिजनों संग रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौटने के बाद वह अपने गांव मुस्करा चले गए। इसी बीच घर बंद देख चोर कमरे में लगी विंडो एसी व उसका कांच को खोलकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन

चोर कमरे में रखी अलमारी से दो सोने की चेन, दो गले के हार, चार सोने की चूड़ियां, दस अंगूठियां, मंगलसूत्र, हाथबंद, कंठीमाला, कान के झुमके, तीन जोड़ी कान के बाला व करीब दस हजार की नकदी पार कर ले गए। सोमवार शाम जब डॉक्टर परिवार सहित घर लौटे तो कमरे का टूटा ताला व बिखरा सामान पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल अरुण कुमार राय व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि चोर उनके घर से करीब 14 लाख के जेवर नकदी ले गए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं कर रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर वीआईपी इलाकों में भी आसानी से घुस जाते हैं और घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल भी जाते हैं। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगा दी हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed