{"_id":"61b78f4c6ff2bd22af09fb38","slug":"jewelery-cash-worth-three-lakhs-stolen-from-farmer-s-house-orai-news-knp6693673140","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से तीन लाख की जेवर नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से तीन लाख की जेवर नगदी चोरी
विज्ञापन
सरावन/ईटों। छत के रास्ते से किसान के घर में घुसे चोरों ने लाखों की जेवर नगदी पार कर दी। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि किसान ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। लिहाजा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गोहन थानाक्षेत्र के जीपुरा गांव निवासी किसान राजेश प्रजापति ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से को तोड़कर मंगलसूत्र, झुमकी, बेसर, अंगूठी व चांदी जेवर सहित तीन लाख रुपये की नगदी चोरी की।
राजेश के मुताबिक वे अपने भांजे की शादी में मंगरौल गांव गए हुए थे। घर पर पत्नी रामजानकी अकेली थी। जिस कमरे में पत्नी सो रही थी। उसी कमरे में बक्सा रखा था।। इसके बाद भी उन्हें भनक नहीं लग पाई। बताया कि बेटी की दो माह बाद शादी होनी थी। जिसके लिए उसने जेवर व नगदी जोड़ रखी थी। चोर सब समेट ले गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि किसान ने गांव के ही दो परिवारीजनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।