फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from four houses in Ninavali village

Jalaun News: निनावली गांव के चार घरों से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Thu, 21 Sep 2023 11:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 21 Sep 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from four houses in Ninavali village
रामपुरा। चोरों ने एक ही गांव के चार घरों से लाखों की नकदी व जेवर पार कर दिए। सुबह सोकर उठे गृहस्वामियों को घर का सामान बिखरा मिला तो जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश चोर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निनावली जागीर गांव निवासी धीरज के घर घुसे चोरों ने मंगलवार की रात बक्सेस अलमारी तोड़कर 50 हजार रुपये, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, चूड़ी, झुमकी, बेसर, पायल, हापपेटी, चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने इसी गांव के सूरज के घर से 20 हजार रुपये, मंगलसूत्र, झुमकी, सुई धागा, चार चूड़ी, बेसर वाला, ओम, हाय, करधनी, पायल और बिछिया चोरी कर लिया।
विज्ञापन

चोरों ने अतर सिंह पाल के घर से 3.85 लाख रुपये मंगलसूत्र, झुमकी, बृजवाला, बैंदी, अंगूठी, चूड़ी, पायल, कमरपेटी, बिछुआ आदि सामान चोरी कर लिया। वहीं मुन्ना लाल के घर घुसे चोरों ने 50 हजार रुपये, मंगलसूत्र, हार, चूड़ी, बाला, झुमकी, चेन, बेसर, पायल, कमरपेटी सहित लाखों का माल पार कर दिया। अतर सिंह ने बताया कि वह दो दिन बाद खेती का बैनामा कराने जा रहा था। इसलिए उसने 3.85 लाख रुपये जोड़कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के इसेंद्र की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें तीन युवक चेहरों को बांधे नजर आ रहे हैं। चोरी की सूचना पर सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की। इधर क्षेत्र में गश्त न होने से लोगों में नाराजगी है।

थानाध्यक्ष का कहना शशिभूषण सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी सुबह चार बजे मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी में तीन नकाबपोश नजर आ रहे हैं। जिसमें एक के हाथ में छोटा सा हथियार भी नजर आ रहा है। हुलिया के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed