फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JCB runs against encroachment, gravel and sand seized

Jalaun News: अतिक्रमण के खिलाफ चली जेसीबी, मौरंग-गिट्टी जब्त

Fri, 14 Jun 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 14 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
JCB runs against encroachment, gravel and sand seized
उरई। नगर पालिका के साथ अन्य तीन विभागों ने मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें मौरंग, गिट्टी जब्त की गई। कुछ स्थानों पर पक्का अतिक्रमण भी तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई जगह पर टीम के साथ नोकझोंक भी हुई पर पुलिस फोर्स देख लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

शहर के राठ रोड मंडी गेट से अभियान की शुरूआत हुई। इसमें पहले मौरंग, गिट्टी दुकानदारों की मौरंग गिट्टी जब्त करने के लिए पालिका ने जेसीबी चलाई तो दुकानदारों ने अपने अपने ट्रैक्टर से सामान हटवाना शुरू कर दिया। कुछ सामान नाले में गया तो कुछ दुकान तक ले गए। सड़क का किनारा खाली हो गया। इसी बीच में कुछ दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया तो पालिका ने उसे जब्त कर लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा कई जगह पर लोगों ने चहारदीवारी बनाकर पक्का अतिक्रमण सड़क तक कर लिया था। जिसको टीम ने मौके पर तुड़वाया। अतिक्रमण अभियान हाईवे किनारे तक गया। जिसमें करीब एक दर्जन दुकानों से सड़कों को कब्जा मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटने से रोड चौड़ी दिखने लगी। वाहनों की आवाजाही में सहूलियत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पालिका की जेसीबी का पहिया खराब हो गया। इस लिए दोपहरी में अधिकारियों को धूप में तपना पड़ा। कई जगह पर टीम के साथ नोकझोंक भी हो गई। लोगों ने अतिक्रमण हटाने से एतराज किया। लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत जयसवाल, नगर पालिका कर अधीक्षक गणेश प्रसाद, कर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, राहुल, के साथ पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी की टीम मौजूद रही।

वर्जन
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शुक्रवार को झांसी रोड से रामराजा पैलेस तक अभियान चलेगा। इसके बाद अवैध निर्माण वाली जगहों को चिह्नित कर हटाने पर भी काम किया जाएगा। -गणेश प्रसाद, कर अधीक्षक नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed