फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JCB driver escaped after hitting a crossing

क्रासिंग में टक्कर मारकर जेसीबी चालक भागा

Thu, 04 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
JCB driver escaped after hitting a crossing
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक की पुखरायां मलासा सेक्शन में बुधवार की रात मोहम्मदपुर गांव रेलवे क्रॉसिंग नंबर 211 पर दोहरीकरण का काम कर रही जेसीबी मशीन के चालक ने गेट में टक्कर मार दी। जब तक गेटमैन उसको रोकता जेसीबी का चालक जेसीबी छोड़कर भाग गया। इसी बीच लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 02533 पुष्पक एक्सप्रेस के आने का संकेत हुआ तो गेटमैन ने मलासा स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे स्टेशन मास्टर एनके कटियार को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने तत्काल कंट्रोल और आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक पर बंद जेसीबी को ग्रामीणों की मदद से दूसरी जेसीबी से खींचकर उसको ट्रैक से हटाया। तब कहीं जाकर ट्रैक बहाल हुआ।
विज्ञापन

इसके चलते पुष्पक एक्सप्रेस 12:20 से 1:45 तक मलासा के होम सिग्नल पर खड़ी रही। इसी के चलते पटना से इंदौर जाने वाली इंदौर पटना एक्सप्रेस, लखनऊ से भोपाल जाने वाली भोपाल लखनऊ एक्सप्रेस, इंदौर से गुवाहाटी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस, लालपुर पुखरायां स्टेशन पर खड़ी रही। सुबह 5:20 पर ट्रैक बहाल हो हो पाया। मौके पर पहुंचे सेक्शन इंजीनियर रेलपथ एमपी सिसोदिया, जेई सिग्नल एमपी वर्मा, यातायात निरीक्षक पीके द्विवेदी और आरपीएफ दरोगा समरजीत ने संयुक्त जांच नोट बना उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरपीएफ उरई प्रभारी रामअवतार का कहना है कि दोहरीकरण का काम आरवीएनएल द्वारा कराया जा रहा था। आरवीएनएल के अधिकारियों को बुलाया गया है। जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रही प्रभावित : पुष्पक एक्सप्रेस नंबर 02533-1:54 घंटे, प्रतापगढ़ से भोपाल ट्रेन नंबर 02184-1:15 घंटे, पटना इंदौर एक्सप्रेस-09314-1:11 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed