फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jam,raid,jhansi mirjapur national higway,crossing jam,gm

आटा में जाम की समस्या का जीएम ने लिया संज्ञान

Fri, 11 Feb 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
jam,raid,jhansi mirjapur national higway,crossing jam,gm
ट्वीट के बाद जीएम प्रयागराज जोन की ओर से दिया गया कार्रवाई का आदेश। - फोटो : ORAI
आटा। कस्बे स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होने से वाहनों और राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते अक्सर जाम लगता है इस जाम में पिछले दिनों एंबुलेंस भी फंस गई थी। जिसमें प्रसव पीड़ा से गर्भवती कराहा रही थी। जाम की इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला की कटिंग एक पाठक ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को ट्वीट कर दी। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने डीआरएम व वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) झांसी मंडल से क्रॉसिंग पर जाम लगने का कारण क्या है। इसकी रिपोर्ट बनाकर दी जाएं।
विज्ञापन

बताते चलें कि बुधवार की शाम 6:10 बजे फाटक बंद था। जो करीब एक घंटे बाद 07:10 मिनट पर खुला। इस बीच क्रॉसिंग पर बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। जिसमें हमीरपुर जिले के खेड़ा शिलाजीत निवासी महिला रामकुमारी प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी।
विज्ञापन

------------
क्रॉसिंग पर फंसते हैं वाहन, ओवरब्रिज बनवाने की मांग
क्रॉसिंग बंद होने से आटा-इटौरा मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंस जाते हैं। जानकर लोग रूट बदलकर अपने-अपने वाहन भबुआ मजार से निकाल लेते हैं। इस आटा रेलवे क्रॉसिंग से अकोढ़ी, पिपरायां, तगारेपुर, संदी, इमिलिया बुजुर्ग, अकबरपुर इटौरा, दशहरी, सुरहेती आदि गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही रहती हैं। पर फाटक बंद होने से उनके वाहन जाम में फंस जाते हैं। उन्होंने रेलवे प्रशासन से ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो-20-राजू सविता।
कई बार घंटे भर फंसते हैं वाहन
आटा। आटा बसस्टैंड पर हेयर सैलून की दुकान चलाने वाले राजू सविता का कहना है कि दिन में बड़ी संख्या में ट्रेनें निकलती हैं। इस कारण क्रॉसिंग बंद होती हैं। यदि किसी वाहन को जल्दी निकलना हो तो उसे 20 से 30 मिनट तक आटा रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े होकर ट्रेन के निकलने का इंतजार करना पड़ता है। जल्द ही रेलवे प्रशासन ओवरब्रिज बनवाए तो हमें जाम से जूझना नही पड़ेगा।

-----------
फोटो-21-प्रदीप तिवारी।
मरीजों को होती है अधिक समस्या
आटा कस्बे के निवासी प्रदीप तिवारी का कहना है कि रेलवे फाटक बंद होने से आम जनता के साथ साथ एंबुलेंस को भी फाटक खुलने तक रुकना पड़ता है। एंबुलेंस में गंभीर मरीज व गर्भवती महिला होती हैं। जिन्हें परेशानी होती है। अगर यहां ओवरब्रिज बन जाए तो इनको बिना रुके समय से अस्पताल जाकर इलाज मिल सके और किसी भी प्रकार की हानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed