फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun won the divisional athletics competition

Jalaun News: जालौन ने जीती मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Jalaun won the divisional athletics competition
चैंपियन छात्रा को सम्मानित करते डीएम राजेश कुमार पांडेय व अन्य।  - फोटो : संवाद
उरई। जीआईसी के मैदान में चल रही तीन दिवसीय 69वीं मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर बालक वर्ग में जालौन के केशव, जूनियर बालिका वर्ग में जालौन की रवीना व ललितपुर की रीनू देवी व्यक्तिगत चैंपियन बनीं। ओवरऑल चैंपियन में बालक वर्ग सीनियर, जूनियर व सब-जूनियर में जालौन चैंपियन रहा। बालिका वर्ग सीनियर और जूनियर में ललितपुर जिला ने चैंपियन का खिताब जीता।
विज्ञापन




डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल हार-जीत का मंच नहीं, बल्कि प्रतिभा और मेहनत को निखारने का अवसर है। सरकार खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। खेल व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, इसलिए सभी विद्यार्थियों को किसी न किसी खेल से जुड़ना चाहिए। सीडीओ केके सिंह ने कहा कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम हैं।
विज्ञापन

खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है, इसलिए छात्र-छात्राओं को नियमित अभ्यास की आदत डालनी चाहिए। लंबीकूद बालिका वर्ग में झांसी की करिश्मा, बालक वर्ग की दौड़ में झांसी के अनुज तिवारी, बाधा दौड़ में ललितपुर की रीनू देवी, सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में झांसी के ललितपुर अव्वल रहे। इस दौरान डीआईओएस राजकुमार पंडित, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह, क्रीड़ा प्रभारी नितेंद्र कुमार, महेंद्र नाथ पटेल, राजेश चंदेल, राघवेंद्र सिंह, अरविंद गौतम, कौशल किशोर गुर्जर, अशोक राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed