फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun tops in Bundelkhand in Ayushman Yojana

आयुष्मान योजना में जालौन बुंदेलखंड में अव्वल

Mon, 18 Jul 2022 09:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
Jalaun tops in Bundelkhand in Ayushman Yojana

आयुष्मान भारत योजना के जरिये लोगों को लाभांवित करने में जालौन जिला बुंदेलखंड में अव्वल है। जालौन जिले के 15122 मरीजों का उपचार आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क किया गया है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, झांसी में 11204, ललितपुर में 5852 मरीजों का उपचार आयुष्मान योजना के तहत हुआ है। बांदा में 7351, महोबा में 5022, हमीरपुर में 4475 व चित्रकूट में 4087 मरीजों का उपचार हुआ है।

विज्ञापन

जालौन जिले में 17 अस्पताल योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इसमें 11 शासकीय एवं 6 निजी चिकित्सालय हैं। जिले के आयुष्मान के मरीज झांसी, कानपुर, लखनऊ, ग्वालियर, भोपाल एवं दिल्ली के अस्पतालों में उपचार की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। सुविधा दिलाने में शासकीय अस्पताल में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं निजी चिकित्सालय में नेत्र ज्योति और कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि 23 सितंबर 2018 के दिन योजना की शुरुआत में कुल 103682 परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया गया था। बाद में 1 मार्च 2019 से 1360 परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में भी जोड़ा गया। 23 सितंबर 2021 को जनपद के समस्त अंत्योदय राशनकार्ड धारक परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में जोड़ दिया गया। लाभार्थी नजदीक के पंजीकृत चिकित्सालय में के अलावा किसी भी जनसेवा केंद्र पर अपना और अपने परिवार के किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

18 प्लस वालों के लिए शुरू हुआ बूस्टर डोज
कोरोना से बचाव के लिए सभी को टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए बूथ लगाए जा रहे हैं। सभी अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर निशुल्क टीकाकरण करवा लें। यह बात सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार से 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में लाभार्थियों को बूस्टर डोज डोज में वही वैक्सीन लगाई जाएगी, जो पहले लगाई जा चुकी हो। उन्होंने बताया कि पहले 9 माह अथवा 39 सप्ताह के अंदर लगाई जाती थी पर उसका समय घटाकर 6 माह अथवा 26 सप्ताह कर दिया गया है। ऐसे में उन सभी लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी, जिनकी दूसरी डोज में छह माह या 26 सप्ताह का समय पूरा हो गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लक्षित आबादी 12.54 लाख के सापेक्ष 102.38 प्रतिशत आबादी को पहली डोज लगाई जा चुकी है और 91.28 प्रतिशत आबादी को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। अब 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए तीसरे यानी ऐहितयाती डोज लगना शुरू हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने नजदीकी बूथ पर जाकर निशुल्क बूस्टर डोज लगवा लें। इसके लिए मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। जिन लोगों के मोबाइल पर मैसेज न आए और उनका समय पूरा हो गया हो तो वह भी बूथ पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed