फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: The murderer Bled himself in Kotwali, named in the murder that took place five days ago

जालौन: कोतवाली में हत्यारोपी ने खुद को किया लहूलुहान, पांच दिन पहले हुई हत्या में है नामजद

Sun, 04 Apr 2021 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: The murderer Bled himself in Kotwali, named in the murder that took place five days ago
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जालौन के कोंच में पांच दिन पहले मंदिर के तलघर में हुई हत्या में नामजद आरोपी ने कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में रविवार को लोहे के तार से खुद को लहूलुहान कर लिया। पुलिसकर्मी उसे घायल हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को रेंढ़र थाना क्षेत्र के सुलखना गांव निवासी रणजीत का शव जनकपुरी के पास स्थित मंदिर के तलघर में मिला था। उसकी ईट पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इन्हीं में से एक हत्यारोपी श्यामू परिहार निवासी गोवर्धनपुरवा को पुलिस ने रविवार को पकड़ा। दोपहर के वक्त जब पुलिस उसे हवालात में बंद कर रही थी, तभी लोहे के तार के टुकड़े से खुद के शरीर पर वार कर लहूलुहान हो गया। श्यामू के हाथ, गले और प्राइवेट अंगों में जख्म बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ राहुल पांडे ने बताया कि रणजीत की हत्या श्यामू ने अकेले की थी। उसकी हरकत से आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज किया जाएगा। लापरवाह पुलिसकर्मियों की भी जांच कर उनपर भी कार्रवाई की जाएगी। श्यामू फिलहाल खतरे से बाहर है। तार उस तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed