फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun : The duty of the dead teacher imposed in the counting of votes

जालौन : मृतक शिक्षक की लगा दी मतगणना में ड्यूटी, परिजन नाराज

Thu, 10 Jun 2021 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उरई (जालौन)
अमर उजाला नेटवर्क, उरई (जालौन) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Jun 2021 01:42 AM IST
सार

परिजनों ने जताई आपत्ति, जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला

विज्ञापन
Jalaun : The duty of the dead teacher imposed in the counting of votes
सांकेतिक चित्र... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंचायत उपचुनाव ड्यूटी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक मृतक शिक्षक की भी मतगणना में ड्यूटी लगा दी। इसकी जानकारी जब मृतक के परिजनों को हुई तो नाराजगी जताई। उधर, अधिकारी मामले की लीपापोती में जुटे है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि कोंच ब्लॉक के बिरगुआ बुजुर्ग में तैनात शिक्षक पीयूष पांडेय (47) की कोरोना संक्रमण के चलते 14 मई 2021 को मौत हो गई थी। भाई प्रदीप पांडेय का कहना है कि इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को भी दी थी। अब ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव हो रहा है। उसमें भाई की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि पीयूष पांडेय को 10 जून को सनातन धर्म बालिका इंटर कालेज में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेना है और 14 जून को नदीगांव ब्लाक में होने वाली मतगणना में ड्यूटी करनी है। जैसे ही उन्हें एक शिक्षक ने पत्र के बारे में बताया तो परिजन हैरान हो गए। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को पीयूष की मतदान में ड्यूटी लगी थी। 27 अप्रैल को वापस लौटने पर बुखार आया। 29 अप्रैल को सीटी स्कैन कराने पर फेफड़े में संक्रमण मिला। सुधार न होने पर कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया, जहां 14 मई को उनका देहांत हो गया।


खंड शिक्षा अधिकारी कोंच शैलजा व्यास का कहना है कि जानकारी हुई है। वह पता कर रही है कि किस स्तर पर लापरवाही बरती गई है। वैसे ड्यूटी एनआईसी से लगाई जाती है। इसलिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या सागर ने बताया कि मृतक शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। स्थिति यह है कि कई शिक्षक ऐसे है, जिनकी न तो पिछले चुनाव में ड्यूटी लगी है और न उपचुनाव में लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed