{"_id":"6330a3e1f89b8a0f1c5ed201","slug":"jalaun-the-car-was-robbed-by-taking-the-driver-hostage-after-booking-a-car-on-rent-orai-news-knp7201063109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन : किराये पर कार बुक कर चालक को बंधक बनाकर लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन : किराये पर कार बुक कर चालक को बंधक बनाकर लूटी कार
विज्ञापन
उरई। किराये पर कार बुक कराकर ले गए तीन युवकों ने चालक को तमंचा लगाकर बंधक बना लिया। कार, दो मोबाइल फोन, रुपये व सोने की अंगूठी लूटने के बाद चालक को गांव में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हमीरपुर के भिलावां गांव निवासी कार चालक मनोज कुमार ने आटा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मित्र बिवांर हमीरपुर निवासी ओमप्रकाश वर्मा की कार किराये पर चलाता है।
22 सितंबर को तीन अज्ञात लोगों ने उसके पास आकर जालौन के जोल्हूपुर के लिए कार बुक कर ली। इस पर वह तीनों लोगों के साथ कार लेकर चल दिया। रास्ते में इन लोगों ने लघुशंका के बहाने कार रुकवा ली। आगे-पीछे बैठे तीनों युवकों ने उसे पकड़ लिया। इन लोगों ने आटा के जैसारी खुर्द गांव के बाहर बने एक खंडहर में उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उससे 5500 रुपये, सोने की अंगूठी, दो मोबाइल लूट लिए। उसे वहीं छोड़ दिया और कार लेकर भाग गए। किसी तरह छूटकर वह थाना पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।