फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun team defeated Unnao by 56 runs

Jalaun News: जालौन की टीम ने उन्नाव को 56 रनों से हराया

Wed, 19 Nov 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jalaun team defeated Unnao by 56 runs
कालपी (उरई)। डीसीए जालौन की ओर से आयोजित स्वर्गीय गजाधर प्रसाद चतुर्वेदी मेमोरियल स्टेट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के दूसरे दिन जालौन की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जालौन ने उन्नाव को 56 रनों से हराकर जीत दर्ज की। रायबरेली ने हरदोई को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन


मैच का शुभारंभ सिविल जज अभिषेक शर्मा ने दोनों टीम से परिचय प्राप्त कर किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जालौन ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 233 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान सुझल कुमार ने 15 गेंदों में 55 रन (4 चौके, 6 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली। अर्जुन द्विवेदी ने 25 गेंदों पर 48 और अनुकल्प सैनी ने 48 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन




जवाब में उन्नाव की टीम 18.1 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई। उन्नाव की ओर से सौरभ यादव ने 50, कप्तान सुयश सिंह व अभिनव राजपूत ने 30 और 29 रनों की पारी खेली। जालौन के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। मोहसिन रज़ा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। कार्तिक गुप्ता ने दो और अनुकल्प सैनी ने दो विकेट लिए। यूपीसीए के निदेशक श्याम बाबू ने मोहसिन रजा को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में डीसीए रायबरेली ने डीसीए हरदोई को 348 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायबरेली ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 393 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज अमर चंद्रा ने 67 गेंदों पर 214 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इसमें 27 छक्के व 10 चौके शामिल थे। उनके साथ प्रियांशु ने 18 गेंदों पर 67 व शिवम पाटवा ने 25 गेंदों पर 57 रन बनाकर टीम के स्कोर को नई ऊंचाई दी।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई की टीम मात्र 45 रन पर सिमट गई। इसमें सबसे ज्यादा स्पर्श कथरिया ने 22 रन बनाए। रायबरेली के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही हरदोई को दबाव में रखा। इसमें सचिन यादव ने चार ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए। विष्णु ने तीन और आदर्श मणि ने दो विकेट हासिल किए। अमर चंद्रा की दोहरी शतकीय पारी और गेंदबाजों की बदौलत रायबरेली ने यह मुकाबला जीत लिया।


मैच में बीसीसीआई लेवल के अंपायर सतीश पांडेय, पवन कुमार के अंपायरिंग की। इस दौरान निदेशक श्यामबाबू, सचिव विकास कुमार शर्मा, अभय सिंह, रिक्की सिंह, सागर यादव, कमल सैनी, राजू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed