फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Stirred by fire in Ikona forests

जालौन: इकौना के जंगलों में आग से हड़कंप, फसल जलकर हुई राख, तीन घंटे में पाया काबू

Sun, 21 Mar 2021 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Mar 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Stirred by fire in Ikona forests
जंगल में लगी आग। - फोटो : pratapgarh
जालौन के कदौरा क्षेत्र के इकौना गांव के जंगल में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटे देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों व फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक चार बबूल के पेड़ व जंगल के बगल में किसानों के खेतों में बोई गई पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। 
विज्ञापन


शनिवार रात इकौना गांव में दानी बाबा के प्रसिद्ध स्थान के पास जंगल में ग्रामीणों ने आग की लपटें देखी गईं तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों व फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों एवं फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस बीच आग से बबूल के पेड़ों के साथ इकौना के किसान मनफूल की एक बीघा की गेहूं की फसल, घनश्याम व स्वामीदीन की आधा-आधा बीघा गेहूं की फसल, रतिया देवी की दो बीघा की गेहूं की फसल भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी विकास राय ने बताया कि अराजक तत्वों ने चने आदि भूंजा था। इसकी चिंगारी से आग लग गई। समय से सूचना मिलने पर कम नुकसान हुआ। बताया कि आग से करीब दो बीघा के करीब जंगल को क्षति पहुंची है। जांच टीम गठित कर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed