{"_id":"6197f8859250a050526c2cd1","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6649754146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने रेलवे क्रासिंग के बूम में मारी टक्कर, रोकी गई मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने रेलवे क्रासिंग के बूम में मारी टक्कर, रोकी गई मालगाड़ी
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग में टक्कर मारने वाला ट्रक।
- फोटो : ORAI
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की रात उरई-भुआ सेक्शन के रिनियां रेलवे क्रॉसिंग नंबर 179 के बूम (फाटक) में उरई से झांसी की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे रेलवे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते रेलवे ट्रैक और सड़क यातायात बाधित हो गया। मालगाड़ी को 20 मिनट रोककर चलाया गया। सूचना पर आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। इससे पहले साढ़े तीन घंटे जाम से लोग जूझते रहे।
गुरुवार को रात आठ बजे रिनियां रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन जब कानपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी को निकालने के लिए फाटक को बंद कर रहा था। तभी उरई से झांसी की ओर जा रहे ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। जब तक गेटमैन मौके पर पहुंचा, तब तक ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। गेटमैन ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल को दी। उन्होंने आरपीएफ, सिग्नल व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
मौके पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम ने साइड बूम के माध्यम से वहां खड़ी मालगाड़ी को रवाना किया। मालगाड़ी 8 बजे से 8.20 बजे तक खड़ी। इसके बाद अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस भी सतर्कता आदेश देकर रवाना किया गया। बूम टूटने के कारण झांसी-कानपुर सड़क मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ। करीब साढ़े तीन घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
आरपीएफ को भी लोगों को संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। रिनियां गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में आने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 11.45 बजे क्षतिग्रस्त बूम के स्थान पर नया बूम डाला। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। घटना के बाद सिग्नल विभाग के इंजीनियर रविकांत, आरके शर्मा, आरपीएफ दरोगा देशराज ने संयुक्त जांच रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता ने बताया कि टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। फिलहाल अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।