फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun newsOrai: Additional Chief Secretary Home inspected Bundelkhand Expressway

उरई: अपर मुख्य सचिव गृह ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण, बोले साल के अंत तक पूरा किया जाए

Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
सार

निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के बाद अपर मुख्य सचिव गृह ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट ऑथिरिटी (यूपीडा) के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिसंबर के अंत तक काम पूरा करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
jalaun newsOrai: Additional Chief Secretary Home inspected Bundelkhand Expressway
अपर मुख्य सचिव गृह ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीएम के कार्यक्रम में झांसी जाते वक्त अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को अचानक उरई में एट के पास से निकल रहे निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। उन्होंने काम कर रहे इंजीनियरों से एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन


इसके बाद एट में ही पावर ग्रिड के दफ्तर में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट ऑथिरिटी (यूपीडा) के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिसंबर के अंत तक काम पूरा करने के निर्देश भी दिए। बता दें कि पीएम का कार्यक्रम झांसी में था। दोपहर में जिले के अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव गृह के आने की सूचना मिली।
विज्ञापन


आनन फानन जिले के अधिकारियों की टीम कालपी पहुंच गई। वहीं से सचिव संग काफिला के साथ एट पहुंची। तभी अपर मुख्य सचिव गृह ने अचानक ही कैथरी के पास तैयार हो रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने की बात कही। फिर सभी अधिकारी उन्हें लेकर एक्सप्रेस वे पहुंचे जहां अपर मुख्य सचिव ने इंजीनियरों से बातचीत करते हुए शेष निर्माण कार्य की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यूपीडा के अधिकारियों के साथ एट के ही पावर ग्रिड कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की प्रगति पर शासन की सीधी नजर है। लिहाजा इसे निर्धारित समय साल के अंत तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। पावर ग्रिड के अधिकारियों शट डाउन की समस्या बताई। इस पर अपर मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर हर संभव मदद देने की बात कही।


इसके उपरांत अपर मुख्य सचिव व डीएम ने पावर ग्रिड में पौधरोपण किया। अधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिह्न भी दिया। इस मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार, पावर ग्रिड के सीनियर डीजीएम आरके अग्रवाल, चीफ मैनेजर रुद्र कुमार, यूपीडा के सीजीएम एसके श्रीवास्तव, एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र मौर्या, सीओ माधौगढ़ शाहिदा नसरीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed