{"_id":"6196a2fc556b420cfa1635ad","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6647912168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजे बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजे बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी
विज्ञापन
जालौन रोड स्थित बिजली सब स्टेशन पर धरना देते संविदा कर्मचारी।
- फोटो : ORAI
उरई/माधौगढ़। प्रदेशीय आह्वान पर विद्युत विभाग के संविदा कर्मी लाइनमैनों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर सब स्टेशनों पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारियों ने बताया कि 7 सितंबर से धरना देकर कार्यक्रम शुरू किया गया था। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार उनकी मांगों की अनदेखी का जा रही है। जिसके चलते आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। दिलीप कुमार, सुनील, अटल कुमार आदि कर्मचारियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी 18,000 रुपये तथा सरकार द्वारा समय-समय पर हित लाभ दिए जाएं। इस दौरान गिरजेश, अरुण द्विवेदी, प्रमोद, सोनू गौतम, वीरसिंह, बाबूलाल, आशीष पाठक, पवन, मदार बख्श, जयराम, अखिलेश शुक्ला, सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार, सात सूत्री मांगों को लेकर तहसील क्षेत्र के विद्युत संविदा कर्मचारियों ने 33 केवी सब स्टेशन पर कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद ज्ञापन कार्यालय में तैनात बाबू राकेश निरंजन को सौंपा। संगठन के तहसील अध्यक्ष संविदा कर्मचारी विष्णु प्रताप सिंह का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया हैं। धरना-प्रदर्शन में लाइनमैन राघवेंद्र सिंह, इंद्रपाल, नंदकिशोर, रवींद्र मिश्रा सहित माधौगढ़, रामपुरा, जगम्मनपुर, सरावन, रेंढर, सिद्धपुरा फीडर के कर्मचारी मौजूद रहे।