{"_id":"6196a16cef825f501826a08e","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6647902177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट कार्ड संग झांसी पहुंचेंगे ‘माननीय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट कार्ड संग झांसी पहुंचेंगे ‘माननीय’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जनपद के तीनों विधायकों ने झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने की तैयारी कर ली है। सभी विधायकों ने बीते करीब पांच सालों में अपने-अपने क्षेत्रों में कराए गए और अधूरे विकास कार्यों का ब्योरा तैयार किया। जिसे यदि आवश्यकता पड़ी तो पीएम और सीएम के सामने रखा भी जा सकता है। विधायकों का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए अन्य सुविधाएं भी पीएम कार्यक्रम से हासिल करने का प्रयास करेंगे।
बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी झांसी में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। यूं तो कार्यक्रम प्रशासन के स्तर से ही किया जा रहा है, लिहाजा गिने चुने पार्टी नेताओं के ही पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिनमें जिले की तीनों सीटों उरई से गौरीशंकर वर्मा, कालपी से नरेंद्र सिंह जादौन व माधौगढ़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन भी शामिल हैं। विधान सभा चुनाव 2022 से पूर्व पीएम के सामने विधायकों की मौजूदगी काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। लिहाजा विधायक भी अपनी ओर से किसी तरह की चूक नहीं चाहते हैं। विधायकों का कहना है कि उन्होंने न सिर्फ अपने पांच साल का पूरा ब्योरा ही तैयार किया है बल्कि उन्हें शेष समय में बचे हुए विकास कार्य जैसे पानी, बिजली, सड़क, रोजगार व पर्यटन की क्या दरकार है, इसकी भी सूची बनाई है। यदि मौका मिला तो पीएम व सीएम के सामने उसे भी रखा जाएगा।
चुनाव टिकट पर भी टिकी निगाहें
पार्टी सूत्रानुसार पीएम का कार्यक्रम वर्तमान विधायकों की टिकटों को भी लाल व हरी झंडी देने वाला साबित हो सकता है, क्योंकि कार्यक्रम में पीएम के अलावा सीएम योगी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
संगठन नेताओं को नहीं पता, जाना कहां
इधर, जिला संगठन का हाल यह है कि अभी यही नहीं तय है कि उन्हें महोबा जाना है या फिर झांसी, एक जिला पदाधिकारी ने बताया कि अभी उन्होंने प्रशासन की ओर से भेजे गए निमंत्रण को देखा नहीं है, इसलिए कहां जाना है, स्पष्ट नहीं कर सकते।
फाइलें तैयार कर अफसर भी मुस्तैद
कार्यक्रम के उपरांत मंडल के कार्यों की समीक्षा बैठक भी हो सकती है। इसलिए जिले के अधिकारियों ने अपनी फाइलें दुरुस्त कर रखी हैं। बताया जा रहा है कि झांसी कार्यक्रम में डीएम, एसपी के अलावा भी कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।