फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

आधे बच्चे गैरहाजिर देख बिफरे सीडीओ

Fri, 19 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
पडां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण करते सीडीओ - फोटो : ORAI
कोंच। नोडल अधिकारी बनाए गए सीडीओ ने गुरुवार को कोंच विकास खंड के ग्राम पड़री में औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत के सापेक्ष आधे बच्चों की हाजिरी पर वे बिफर गए। सीडीओ ने अध्यापकों को उपस्थिति बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

पड़री उच्च प्राथमिक विद्यालय में सीडीओ एके श्रीवास्तव ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। कक्षा 6, 7 और 8 में कुल 50 बच्चों का पंजीकरण है। जिसके सापेक्ष वहां केवल 25 बच्चे ही हाजिर पाए गए। सीडीओ ने अध्यापकों को निर्देशित किया कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं उनके घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए कहें।
विज्ञापन

सीडीओ ने मध्याह्न भोजन भी देखा और बच्चों ने बताया कि उन्हें अच्छा खाना दिया जाता है। सीडीओ ने सामुदायिक शौचालय देखा जहां सब कुछ ठीक मिला। टीकाकरण कैंप का भी उन्होंने अवलोकन किया। उपलब्ध कराई गई सभी 130 डोज लोगों को दी गई थी। इस दौरान बीडीओ विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र पटेल, सचिव पवन तिवारी, राजीव रेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed