{"_id":"6195498f37316b14d906a680","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6645957138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड कंपनी संचालक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड कंपनी संचालक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। पत्नी से चल रहे विवाद के चलते अवसाद में घिरे बैंड कंपनी चलाने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार नगर के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी सोनू (28) पुत्र श्यामकिशोर ने बुधवार की शाम करीब 4 बजे घर के ऊपरी कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही व दरोगा दिव्यप्रकाश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। परिवार परामर्श केंद्र में अगले कुछ दिनों में तारीख भी थी जबकि उसकी पत्नी फिलहाल मायके में रह रही है। मृतक लाइट बैंडबाजे का व्यवसाय करता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी को फोन पर सूचना दे दी है।