{"_id":"619549947057cc4a71056df4","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6645949169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रति ग्राहक 70 रुपये बेचता था अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रति ग्राहक 70 रुपये बेचता था अश्लील वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई, कोंच। चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर कोंच एक बार फिर सुर्खियों में आया है। कैलिया थाना क्षेत्र के गांव पीपरी कलां में मंगलवार को आई सीबीआई टीम ने आरोपी किशोर से पूछताछ की। जिसमें उसने खुलासा किया कि वह एक वेबसाइट से अश्लील वीडियो लेकर उन्हें अपने बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के ग्राहकों को भेजता था। एक ग्राहक से उसे एक वीडियो के करीब 60 से 70 रुपये मिलते थे। हालांकि उसने यह काम सिर्फ एक से डेढ़ माह तक किया, जिसमें उसे आठ से दस हजार रुपये की कमाई हुई। अक्तूबर माह के बाद से उसने कोई भी वीडियो अपलोड नहीं किया है।
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली सीबीआई की 10 सदस्यों की टीम कैलिया क्षेत्र के एक गांव पहुंची थी। यहां के ग्याहरवीं में पढ़ने वाले एक 16 साल के किशोर के खिलाफ दिल्ली में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पूछताछ के लिए आई टीम किशोर का मोबाइल और दो सिम भी साथ ले गई है। सूत्र के अनुसार टीम सुबह ठीक 6 बजे गांव पहुंच गई थी लेकिन किशोर एरच (झांसी) में अपने रिश्तेदार के घर था। तब टीम उसे लेकर वापस गांव में सुबह के करीब 11 बजे पहुंची और फिर शाम 6 बजे तक किशोर व उसके माता-पिता से पूछताछ की गई। परिजनों ने बताया कि टीम ने 19 नवंबर को सीबीआई दिल्ली ऑफिस पहुंचने का नोटिस भी उन्हें दिया है।
ममेरे भाई ने ही बताई थी वेबसाइट
पूछताछ में किशोर ने बताया कि एरच में रहने वाले उसके ममेरे भाई ने उसे वेबसाइट की जानकारी दी थी। उसे मोबाइल पर लोड करके अश्लील वीडियो बेच कर पैसा कमाने का आइडिया था। सूत्र के अनुसार सीबीआई की टीम किशोर के 19 वर्षीय ममेरे भाई को अपने साथ ले गई है। होने वाली कमाई भी ममेरे भाई के खाते में जाती थी और वही उसे रुपये निकाल कर देता था।
विज्ञापन
अक्तूबर में मिली थी किशोर को चेतावनी
किशोर ने सीबीआई को बताया कि बीती 24 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर कोई फोन आया, जिसमें बोलने वाले ने कहा कि वह सरकार की ओर से बोल रहा है। वह जो वीडियो लोगों को भेज रहा है, यह गलत काम है। इसके लिए उसे सजा भी हो सकती है, लिहाजा इसे तत्काल बंद कर दे। इसके बाद से वह घबरा गया। फिर उसने कोई वीडियो किसी को नहीं भेजा।
डेढ़ साल पहले खरीदा था मोबाइल
किशोर ने टीम को बताया कि उसने करीब डेढ़ साल पहले ही 14 हजार रुपये का एंड्रॉयड मोबाइल खरीदा था। पहले तो मोबाइल का प्रयोग अपनी पढ़ाई और मनोरंजन के लिए करता था, बाद में ममेरे भाई ने वेबसाइट बताई थी। जिसके बाद उसे पैसा कमाने की लत लग गई। परिजनों ने बताया कि बेटा दिन भर मोबाइल तो देखा करता था लेकिन वे लोग काम धंधे वाले हैं, इसलिए बच्चे पर अधिक ध्यान नहीं दे पाए। वर्ना यह दिन न देखने पड़ते।