{"_id":"6307c12e61a3a147103b1372","slug":"jalaun-khalasi-dies-after-being-trapped-by-a-truck-overturning-orai-news-knp7146508182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से खलासी की मौत: बाढ़ के पानी में पलटा ट्रक, केबिन में फंसा रह गया खलासी, सड़क धंसने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से खलासी की मौत: बाढ़ के पानी में पलटा ट्रक, केबिन में फंसा रह गया खलासी, सड़क धंसने से हुआ हादसा
Fri, 26 Aug 2022 10:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:25 AM IST
सार
कालपी कोतवाली क्षेत्र में बाढ़ का पानी भरा होने से सड़क धंस गई। इससे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक खालसी फंस गया। छह घंटे तक वो पानी में फंसा रहा और सिर डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
पानी में पलटा पड़ा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उरई जिले में लकड़ी लादकर जा रहा ट्रक बाढ़ के पानी की वजह से सड़क धंसी होने पर पलट गया। हादसे में खलासी केबिन में ही फंसा रह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव से लकड़ी लादकर जा रहा ट्रक मोड़ के पास सड़क पर बाढ़ का पानी भरा होने व सड़क धंसी होने से अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
इसमें खलासी गौरव (22) निवासी अनवरपुर थाना पिलखुआ जिला हापुड़ ट्रक के केबिन में फंस गया। ट्रक पलटता देख ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अंकुर कौशिक, सीओ रामसिंह, कोतवाल जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
क्रेन से फंसे खलासी को देर रात निकालने का प्रयास करते रहे। उसका आधा शरीर पानी में डूबा होने की वजह से उसे निकालने में देर लग गई। इस दौरान सिर पानी में डूबे होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन