फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Innocent death of drowning in river due to slipping while bathing in Betwa

जालौन: बेतवा में नहाते समय पैर फिसलने से नदी में डूबकर मासूम की मौत, शव देख बदहवास हुई मां

Sat, 17 Apr 2021 07:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 17 Apr 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Innocent death of drowning in river due to slipping while bathing in Betwa
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
जालौन के मुहमदाबाद में बेतवा नदी में नहाने गया मासूम नहाते समय पैर फिसलने से नदी में डूब गया। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर नदी के आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसका शव मिल गया।
विज्ञापन


लोगों ने बच्चे के परिजनो को जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। परिजन नदी पर पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को नदी में प्रवाह कर दिया। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी मजदूर धनप्रसाद का छह वर्षीय पुत्र दयंक अपने पड़ोसी साथी अनिकेत (8) व राज (9) के साथ शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के बाहर स्थित बेतवा नदी पर बने पुल के नीचे नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन


नहाते समय दयंक का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे डूबते देख साथी बच्चों ने शोर मचाया। नदी के आसपास मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाकर दयंक की तलाश शुरू की लेकिन उसे वे बचा नहीं पाए। काफी देर की मशक्कत के बाद उसका शव मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग चुकी थी। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दयंक का एक छोटा भाई भी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए गए ही बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया। दयंक गांव के ही स्कूल की कक्षा दो का छात्र था। मां केशकली तो बेटे के शव से लिपटकर बदहवास रो रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed