Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Husband hanged after killing wife in Kadaura, three-year-old daughter wept overnight

जालौन: कदौरा में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, रात भर रोती रही तीन साल की बेटी

Fri, 26 Nov 2021 09:28 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 09:28 AM IST
सार

गुरुवार रात को मुहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी उदयबीर 35 अपनी पत्नी रजनी 30 व 3 वर्षीय पुत्री परी के साथ कमरे में सोने चला गया। जबकि उसकी मां शिवकली के पास उसका 5 वर्षीय पुत्र उमंग दूसरे कमरे में सो रही थी। रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ तो गुस्साए पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी और कमरे का अंदर से ताला लगा कर खुद भी रस्सी के सहारे कुंडे में लटक कर फांसी पर झूल गया।

विज्ञापन
Jalaun: Husband hanged after killing wife in Kadaura, three-year-old daughter wept overnight
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला के कदौरा कस्बे में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने बहुत खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी तीन साल की बेटी रात भर रोती रही।

विज्ञापन


सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद पति-पत्नी शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


गुरुवार रात को मुहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी उदयबीर 35 अपनी पत्नी रजनी 30 व 3 वर्षीय पुत्री परी के साथ कमरे में सोने चला गया। जबकि उसकी मां शिवकली के पास उसका पांच वर्षीय पुत्र उमंग दूसरे कमरे में सो रही थी। रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ तो गुस्साए पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी और कमरे का अंदर से ताला लगा कर खुद भी रस्सी के सहारे कुंडे में लटक कर फांसी पर झूल गया। झगड़े की आवाज सुनकर जागी बच्ची रात भर अपने परिजनों के शवों के पास रोती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच दिन पहले हुआ था मृतक के पिता का निधन
मृतक के पिता की पांच दिन पूर्व 22 नवम्बर को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अभी पिता की त्रयोदशी भी नही हो पाई थी कि घर में दो और लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed