फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Caught seven trucks without paying market fee, fined lakhs

बिना मंडी शुल्क चुकाए सात ट्रक पकड़े, वसूला लाखों का जुर्माना

Mon, 19 Sep 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: Caught seven trucks without paying market fee, fined lakhs
मंडी शुल्क चोरी करने वाले वाहनों के प्रपत्र देखती टीम - फोटो : ORAI
जालौन। मंडी शुल्क चोरी कर जा रहे वाहनों के खिलाफ मंडी उपनिदेशक की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। सात ट्रकों को पकड़कर वाहन स्वामियों से साढ़े तीन लाख लाखों रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

नगर की मंडी में रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए आए दिन बिना मंडी शुल्क चुकाए ट्रक खाली कराए जाते हैं। जिससे सरकार को राजस्व की बड़ी चपत लगती है। शनिवार रात मंडी उपनिदेशक जैनेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंडी सचल दल जालौन, कोंच, एट, राठ, माधौगढ़ की टीम ने कोंच चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान मध्य रात्रि के बाद टीम ने मंडी शुल्क की चोरी कर हरी मटर, सरसों, आलू, गुड़ आदि लेकर जा रहे सात ट्रकों को पकड़ लिया। टीम ने पकड़े गए ट्रकों को पहले मंडी में खड़ा कराया और उनका वजन कराकर सरकारी नियमों के तहत जुर्माना लगाया। ट्रकों सेतीन लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। चेकिंग अभियान के दौरान मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार, माधौगढ़ सचिन श्रीवास्तव, कोंच सोनू व बलवान सिंह, राठ रवि कुमार, राघवेंद्र सिंह गुर्जर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ उमेश सिंह की टीम ने नगर में बिना कागजात चल रही कार को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। इसके बाद टीम ने आठ ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया।

जरूरी प्रपत्र न मिलने पर सभी ट्रकों का चालान किया। दो ओवरलोड ट्रक चालकों ने ट्रकों को ओवरलोड होने का दावा किया तो टीम ने दोनों ट्रकों का वजन कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर भेजा। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ नगर में लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed