{"_id":"60980fa08416c0684b1f7a5c","slug":"jalaun-barat-s-car-going-to-dewas-in-madhya-pradesh-fell-in-a-trench-four-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: मध्यप्रदेश के देवास जा रही बरात की कार खंदक में गिरी, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: मध्यप्रदेश के देवास जा रही बरात की कार खंदक में गिरी, चार की मौत
Sun, 09 May 2021 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 09 May 2021 10:19 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में देवास जा रही बरातियों की कार खंदक में जा गिरी। कार में सवार छह लोगों में दूल्हे के चचेरे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद चकनाचूर हुई कार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन को मुहम्मदाबाद के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐर से मध्यप्रदेश में देवास जा रही बरातियों की कार खंदक में जा गिरी। कार में सवार छह लोगों में दूल्हे के चचेरे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई और दूल्हे के पिता समेत चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इंदौर रेफर किया किया गया है। शनिवार की रात डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐर से मध्यप्रदेश में देवास जा रही बरातियों की कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। कार में ग्राम ऐर निवासी साकिर हुसैन (27), पुष्पेंद्र (15), सुरेश यादव (45), दूल्हे के पिता अमर सिंह (52), दूल्हे के चाचा महेंद्र यादव (40) व उरई के सुशील नगर निवासी चालक मनोज कुमार (35) थे।
हादसा इतना भयानक था कि साकिर हुसैन, पुष्पेंद्र व सुरेश यादव व कार चालक मनोज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूल्हे के पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
टौंककला चौकी प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलटी और खंदक में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार लोग दूर जा गिरे थे। घायलों को शाजापुर मध्यप्रदेश के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो गंभीर घायलों को इंदौर मध्यप्रदेश रेफर कर दिया।