फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Bad condition of farm ponds, cowsheds and roads

खेत बने तालाब, गोशालाओं और सड़कों का बुरा हाल

Sat, 17 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: Bad condition of farm ponds, cowsheds and roads
खेत में भरा बारिश का पानी। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद/जालौन। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। बारिश के कारण मटर, चना, मसूर जैसी दलहनी फसलों की बुआई लेट हो सकती है। इससे किसान परेशान हैं। वहीं सड़कों पर गड्ढे होने से आवागमन दूभर है। बरसात के बाद गोशालाओं में कीचड़ होने से मवेशियों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोंच जालौन मार्ग पर स्थित उदोतपुरा गांव के पास मलंगा नाले पर बने पुल पर पानी भर गया। इसके कारण तांबा, हथेरी, कुंदनपुरा गांव के लोगों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। गांव के विनोद पचौरी, अखिलेश, रामबाबू, विमल, धर्मेंद्र आदि का कहना है कि लोग मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान श्यामसुंदर का कहना है कि अगर ऐसे ही बारिश होती रही तो मसूर, चना, मटर की बुआई लेट होने की आशंका है। कुछ किसानों ने खेतों में उड़द, मूंग, तिल लगा रखी थी। बारिश के कारण तैयार फसल जलमग्न हो गईं हैं। इससे क्षेत्र के किसान बेहद मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अमरचंद्र ने बताया कि जुलाई, अगस्त की बारिश के बाद सितंबर, अक्तूबर में खेतों का सूखने का समय रहता है लेकिन इस बार सितंबर के पहले पखवाड़े में मूसलाधार बारिश से खेत तालाब बन गए हैं। अब कब जुताई और बुआई होगी। पंपिंग सेट से पानी निकालने में अतिरिक्त खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed