फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Angry farmers stopped due to non-compensation, work of petrol pipeline

जालौनः मुआवजा न मिलने से आक्रोशित किसानों ने रोका, पेट्रोल पाइप लाइन का कार्य

Sun, 18 Oct 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Angry farmers stopped due to non-compensation, work of petrol pipeline
काम रुकवाने के बाद मौके पर खड़ी पोकलैंड मशीन - फोटो : ORAI
कदौरा। भारत पेट्रोलियम पाइप लाइन परियोजना के तहत बीना से पनकी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का किसानों ने मुआवजा न मिलने पर विरोध करते हुए काम को बंद करा दिया। किसानों का आरोप है कि कंपनी ने छह माह पहले जमीनों का अधिग्रहण किया था, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं दिया। उनका कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलता तब तक काम नहीं करने की देंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन द्वारा बीना मध्य प्रदेश से पनकी कानपुर तक पेट्रोल पाइप लाइन बिछाई जा रही है। उक्त पाइपलाइन क्षेत्र के ग्राम बरखेरा, गुलौली, सुरोला तिरही, बरही आदि जगह से निकल रही है। क्षेत्र में कंपनी द्वारा जेसीबी की मदद से तेजी से काम कराया जा रहा है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन पर जल्द ही मुआवजा देने का आश्वासन किसानों को दिया था, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी अब तक मुआवजा नही दिया गया, जिस पर रविवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने बरखेर में मौके पर पहुंचकर पाइप लाइन के कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी किया। किसान नूरुद्दीन, सफीक बेग, रफीक बेग, साजिद बेग, माजिद बेग, जुलेखा खातून, अख्तरी खातून सुखराम आदि ने आरोप लगाया कि हम लोगों को अधिकारियों ने जमीन देने के बदले में मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया है। 6 माह से किसान मुआवजे के लिए चक्कर लगा रहे हैं। हर बार अधिकारी आश्वासन देकर टरका देते है, जबकि काम पूर्ण होने पर आ गया है, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला।़ किसानों ने आरोप लगाया कि जो जगह अधिकृत की गई थी उससे अधिक जगह को अधिकृत कर पाइप लाइन डाली जा रही है साथ ही बीच खेतों से पाइप लाइन निकाली जा रही है। किसानों के उग्र रूप को देख कर मौजूद कर्मचारियों ने कार्य बंद कर दिया। किसानों ने चेतावनी दिया जब तक मुआवजा नहीं मिलता तब तक कार्य नहीं करने देंगे। वहीं भारत पेट्रोलियम पाइप लाइन परियोजना के कर्मचारी जगदेव सिंह ने कहा कि किसानों के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल कार्य बंद कर दिया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed