फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun and Garautha Lok Sabha seats should be taken out of reservation category.

Jalaun News: आरक्षण श्रेणी से बाहर की जाए जालौन व गरौठा लोकसभा सीट

Fri, 26 Jan 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jalaun and Garautha Lok Sabha seats should be taken out of reservation category.
जालौन। लोकसभा चुनावों में परिसीमन के लिए नगर के लोगों ने भारतीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर जालौन, गरौठा, भोगनीपुर लोकसभा सीट को आरक्षित श्रेणी से बाहर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के अशफाक राईन, उमेश व गौरीश आदि ने भारतीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मांग करते हुए कहा कि जबसे जालौन, गरौठा, भोगनीपुर लोकसभा सीट आरक्षित हुई है। न तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवार और न ही पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिला है।
विज्ञापन

आरक्षित सीट पर सिर्फ अनुसूचित जाति वर्ग के लोग ही जनप्रतिनिधि बनते आए हैं। लिखा कि जिस प्रकार हर पांच वर्ष में नगरपालिका में परिसीमन निर्धारित होता है और सभी वर्ग के जनप्रतिनिधियों को चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी तरह लोकसभा निर्वाचन से पूर्व भी हर पांच साल में परिसीमन निर्धारित किया जाए। तभी समाज के सभी वर्ग के लोगों के आलावा महिलाओं को भी चुनाव में अपना भाग्य आजमाने का मौका मिल सके। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व परिसीमन कराया जाए और इस सीट को आरक्षित श्रेणी से बाहर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed