फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jal Sansthan worked throughout the night, repaired the broken line

Jalaun News: रात भर जलसंस्थान ने किया काम, टूटी लाइन जोड़ी

Thu, 20 Jun 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 20 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan worked throughout the night, repaired the broken line
उरई। शहर में पानी लाने के लिए टैंकर की तो रात दिन व्यवस्था होती रहती है, लेकिन पहली बार रात भर पाइप लाइन जोड़ने के लिए जलसंस्थान ने काम किया। तब जाकर सुबह दस बजे लाइन ठीक हो पाई। उसके बाद बिजली नहीं आने से आपूर्ति ठप रही। दोपहर के बाद बिजली आई तब जाकर सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

जेल रोड पर ठडेश्वरी मंदिर के पास पूरी लाइन में दो दिन पानी की बड़ी समस्या बनी हुई थी। रामकुंड पार्क के पीछ पाइप लाइन टूट जाने से सप्लाई नहीं हो पा रही थी। मोहल्ले वालों ने मंगलवार को जलसंस्थान को शिकायत की। जिसके बाद मोहल्ले में टैंकर से सप्लाई शुरू करवाई गई। जलसंस्थान ने कर्मचारी भेजे और टूटी लाइन को ढूंढा गया। इस काम में कर्मचारियों को शाम हो गई। पाइप लाइन आठ इंची की होने के साथ कई हिस्सों में टूटी हुई थी। पाइप लोहे का था।
विज्ञापन

जिसको खोदने, काटने, जोड़ने में आठ से दस घंटे लगते इस लिए जेई ने रात में ही काम शुरू करवा दिया। रात भर जेई श्याम बहादुर के साथ कर्मचारियों ने काम किया। सुबह दस बजे जाकर पाइप लाइन को ठीक किया गया। जैसे तैसे पाइप लाइन ठीक हुई वैसे ही बिजली का फेस चला गया। फेस जाने से नलकूप चालू नहीं हो पाया। इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई। बिजली विभाग ने तीन बजे जाकर फेस की समस्या को दूर किया। तब जाकर नलकूप को चालू किया जा सका। इसके बाद सभी को सप्लाई मिल पाई। जेई श्याम बहादुर ने बताया कि पाइप लाइन की शिकायत आने के बाद टूटी लाइन ढूंढने में समस्या आई। अगर दिन में काम शुरू करते दो दूसरे दिन जाकर सप्लाई शुरू हो पाती। इस लिए रात में ही काम लगा दिया गया। बुधवार की सुबह सप्लाई भी चालू करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed