{"_id":"69cad06543abe0f9fc03c59a","slug":"jailed-female-constable-meenakshi-produced-in-court-hearing-now-on-6th-orai-news-c-224-1-ori1005-142311-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जेल बंद महिला सिपाही मीनाक्षी को कोर्ट में हुई पेशी, सुनवाई अब छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जेल बंद महिला सिपाही मीनाक्षी को कोर्ट में हुई पेशी, सुनवाई अब छह को
विज्ञापन
उरई। थाना परिसर में हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में जेल में बंद महिला सिपाही की सोमवार को जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में पेशी हुई। पेशी के बाद उसे पुलिस वैन के जरिए कड़ी सुरक्षा में जिला कारागार उरई वापस भेज दिया गया। बताया गया कि मीनाक्षी शर्मा को सुबह जेल से न्यायालय लाया गया, जहां करीब प्रक्रिया चलने के बाद उसे सेशन कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद दोबारा जिला कारागार भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई छह अप्रैल को निर्धारित की गई है।
गोरखपुर की विकास नगर कॉलोनी निवासी अरुण राय कुठौंद थाने में प्रभारी के पद पर तैनात थे। पांच दिसंबर को सरकारी पिस्टल की गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। उनका शव थाना परिसर में स्थित आवास में कमरे में मिला था।
इस मामले में उनकी पत्नी माया राय ने छह दिसंबर को महिला सिपाही मीनाक्षी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद 7 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी को शहर के रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।