फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jabundelkhand will be made hub of millets: Shyambihari

जबुंदेलखंड को बनाया जाएगा मिलेट्स का हब: श्यामबिहारी

Sat, 16 Nov 2024 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jabundelkhand will be made hub of millets: Shyambihari
कोंच। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) श्यामबिहारी गुप्ता गुरुवार की रात कोंच पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कोंच की कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। समाजसेवी जयप्रकाश सोनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान को गो आधारित खेती की ओर लौटना होगा।
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश में 2.78 करोड़ किसान हैं। जबकि प्रदेश की गोशालाओं में करीब दो करोड़ गोवंश संरक्षित हैं। इस लिहाज से अगर एक किसान एक ही गोवंश पालने की जिम्मेदारी संभाल ले तो गायों को गोशालाओं में संरक्षित करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। कहा कि बुंदेलखंड को गो आधारित खेती और मोटे अनाज (मिलेट्स) का हब बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में बुंदेलखंड समृद्ध क्षेत्र बनकर सारी दुनिया के लिए मॉडल बनेगा। इस दौरान विनोद सिंह गुर्जर, शैलेष सोनी आदि मौजूद रहे। इसके बाद वह पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अभिषेक रिछारिया आदि के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed