{"_id":"602abda78ebc3ee9730307ad","slug":"jaam-me-fase-log-orai-news-knp6120862147","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के दौरान जाम में फंसे लोग, बहस, तीन पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के दौरान जाम में फंसे लोग, बहस, तीन पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रिनियां रेलवे क्रासिंग पर कार्य को लेकर रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने चार घंटे तक काम किया। इस दौरान कई बार जाम की लगा। लोगों की रेलवे क्रॉसिंग पर काम कर रहे कर्मचारियों से निकलने को लेकर बहस भी हुई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आरवीएनएल ने झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के रिनियां रेलवे क्रासिंग 179 पर काम के लिए सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चार घंटे का ब्लाक लिया। हालांकि इसकी जानकारी आम नागरिकों को नहीं थी। जिसकी वजह से आम नागरिक जाम में फंस गए। कई लोेगों की कर्मचारियों से बहस भी हुई। जबरन निकलने पर न्यामतपुर निवासी गोलू, बाबई निवासी मटरू और अटरिया निवासी दीपक समेत तीन लोगों को आरपीएफ ने पकड़ लिया और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। वहीं राहगीर इस बात को लेकर नाराज दिखे कि उन्हें रेलवे के काम की जानकारी नहीं दी गई। इस दौरान कई स्कूलों के बसें व रोडवेज की बसें भी जाम में फंसी रही। आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रामअवतार का कहना है कि उन्हें जानकारी दी गई थी, इस पर उन्होंने फोर्स भेजा था। हालांकि जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
फंसे अब कैसे पकड़ेंगे ट्रेन
कालपी निवासी अजय कुमार का कहना है कि उन्हें झांसी से दिल्ली जाना है। उनकी पांच बजे ट्रेन है। यहां तीन बजने वाले है और जाम में फंसे है। ऐसे में कैसे अपनी ट्रेन पकड़ेंगे, रेलवे को पहले से जानकारी देनी चाहिए थी ताकि लोग वैकल्पिक रास्ता अपना सकते।
विज्ञापन
आठ किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा
बड़ागांव निवासी बालमुकुंद का कहना है कि उनके बच्चे रामश्री स्कूल में पढ़ते है। वह उन्हें लेने जा रहे है। छुट्टी के दौरान उन्हें क्रासिंग से नहीं निकला दिया गया। इस पर वह घूमकर आठ किलोमीटर का चक्कर लगाकर स्कूल पहुंचे। रेलवे की लापरवाही है, उन्हें पहले से अवगत कराना चाहिए था।
आज अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग बंद रहेगी
उरई। आरवीएनएल के एसएसई चिन्मय कुमार का कहना है कि 16 फरवरी को अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 181 पर दोहरीकरण के काम होना है। इसके चलते सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रेलवे क्रासिंग बंद रहेगी। आम नागरिक रिनियां रेलवे क्रासिंग व राठ रोड रेलवे ब्रिज का उपयोग कर सकते हैं।