{"_id":"5f6e3dc78ebc3e9bdf461437","slug":"jaalaun-kotavaal-ke-khilaaph-bajarang-dal-ne-kee-naarebaajee-kee-orai-news-knp584811039","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन कोतवाल के खिलाफ बजरंग दल ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन कोतवाल के खिलाफ बजरंग दल ने की नारेबाजी
विज्ञापन
जालौन कोतवाल के खिलाफ एसपी ऑफिस में नारेबाजी करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : ORAI
उरई। वाहन चेकिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने और संगठन पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस के बाहर जालौन कोतवाल रमेश चंद्र मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सीओ को ज्ञापन दिया।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीओ को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गुरुवार को वाहन चेकिंग के नाम पर जालौन कोतवाल ने डकोर के संयोजक राहुल राज से अभद्रता की। जिला संयोजक मोनू पंडित मौके पर पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। विरोध करने पर कोतवाल ने संगठन पर अभद्र टिप्पणी की। जिला संयोजक मोनू पंडित ने कहा कि तीन दिन में कोतवाल पर कार्रवाई न हुई तो सभी संगठनों के लोग भूख हड़ताल कर धरना, प्रदर्शन करेंगे। सीओ ने निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अमित द्विवेदी, प्रसून ठाकुर, शिवम, अभिषेक, बॉबी ठाकुर, राहुल, देवेंद्र यादव, गोविंद यादव, आशीष वर्मा, अभिषेक गांगुली, अमित, अरुण,आलोक आदि रहे।
उधर कोंच में शुक्रवार दोपहर विहिप, बजरंग दल, गोरक्षा दल आदि के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़कों पर आ गए। यह प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौैंपा। इसमें कोतवाल जालौन पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान साकेत शांडिल्य, आकाश उदैनिया, रामलला व्यास, गौरव सोनी, प्रदीप राठौर, अमित कुशवाहा, सुमित अग्रवाल, अंश पाठक, मंगल सिंह, मिथुन, राघव गुर्जर, मनीष अग्रवाल, सुमित पांडे, नीरज, गजेंद्र राठौर, गौरव चतुर्वेदी, कुलदीप सोनी, कन्हैया गोस्वामी, दीपू रायकवार, पवन, अंकुर खरे, संजीव आदि रहे।