फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Itaura golgappa seller dies in accident in Andhra Pradesh

Jalaun News: इटौरा के गोलगप्पे विक्रेता की आंध्र प्रदेश में हादसे में मौत

Thu, 25 Sep 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Itaura golgappa seller dies in accident in Andhra Pradesh
फोटो - 29 मृतक चंद्रभान की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
आटा। थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा के गोलगप्पे विक्रेता की आंध्र प्रदेश के चित्तुर जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को गांव और परिवार में मातम पसर गया। परिजन शव लेने के लिए आंध्र प्रदेश रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी चंद्रभान (50) आंध्र प्रदेश के चित्तुर जिले के नायडू पेटा में बेटी ज्योति और दामाद के साथ गोलगप्पे का कारोबार करते थे। मंगलवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से अपने कमरे लौट रहे थे। तभी नायडू पेटा के पास अचानक एक तिपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रभान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आंध्र प्रदेश में मौजूद उनकी बेटी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सूचना गांव पहुंचते ही परिजन शव लेने के लिए आंध्रा रवाना हो गए। चंद्रभान की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रेखा, पुत्र दीपक, रामजी और बेटी ज्योति सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि चंद्रभान के पास गांव में एक एकड़ जमीन है। खेती में हुई कम पैदावार तो चंद्रभान बेटी ज्योति और दामाद के साथ आंध्र प्रदेश पहुंच गए। उसने सबसे पहले आइसक्रीम का धंधा शुरू किया, उसमें भी लगातार नुकसान हो रहा था, तभी उनके दामाद ने पानी पुरी का धंधा डालने की बात रखी तभी चंद्रभान ने उनकी बात मान ली, और धंधा शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed